Benefits of brain exercise
Health

7 Best Exercise for Brain : दिमाग के लिए 7 रामबाण व्यायाम

7 Best Exercise for Brain : दिमाग के लिए 7 रामबाण व्यायाम

7 Best Exercise for Brain : हमारा दिमाग पूरे दिन होने वाली बहुत सी फिजिकल ऐक्टिविटीज़ को कंट्रोल करता है , शरीर के विभिन्न हिस्सों से मिलने वाली सूचनाओं को दिमाग ही शरीर के हर हिस्से तक पहुंचा कर शरीर से काम कराता है। यह हमारे इमोशंस को भी कंट्रोल करता है। पूरे दिन होने वाली ऐक्टिविटी फीलिंग,इमोशन, दर्द, तकलीफ काम करने को प्रेरित करना सब कुछ दिमाग ही कंट्रोल करता है। भाग दौड़ भरी जीवन शैली में दिमाग को एक्टिव रखने के लिए कुछ ब्रेन एक्सरसाइज़ (Brain Exercise) जरूर करनी चाहिए। ये एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी बुद्धि की तेज़ करेंगी, साथ ही आपको बेहतर याददाश्त बढ़ाने (Brain Exercise Benefits) में भी मदद करेगी।

इस लेख के जरिए हम आपके लिए ऐसी ही कुछ ब्रेन एक्सरसाइज़ बताएंगे, जो आपकी मेमोरी और महसूस करने की क्षमता को सुधारने में भी मदद कर सकते हैं।

1. ध्यान (Meditation)

ध्यान करने से मानसिक शांति के साथ- साथ एकाग्रता को भी बढ़ाने में मदद मिलती है। ध्यान करने से दिमाग और शरीर दोनों को बहुत से लाभ मिलते हैं। 7 Best Exercise for Brain

2. विज़ुअलाइज़ेशन((Visualization)

विज़ुअलाइज़ेशन में दिमाग मिली हुई जानकारी के आधार पर कल्पना करता है। दिमाग में बन चुकी ये कल्पनाएं चित्र या एनिमेटेड दृश्यों के रूप में हो सकती हैं। इस एक्सरसाइज में काल्पनिक तौर पर चित्रों को सोचकर महशूश किया जाता है। आप अपने डेली रूटीन में विज़ुअलाइज़ेशन की किसी भी समय आसानी से प्रैक्टिस कर सकती हैं।

3. पज़ल सुलझाना ( Puzzle )

हम सबने बचपन में पहेलियां तो ज़रूर सुलझाई होंगी। ये पहेलियां आपकी बुद्धि को तेज़ बनाती हैं। पज़ल्स सुलझाना दिमाग से कसरत कराती है। कुछ रिसर्च बताते है, कि क्रॉसवर्ड पहेली प्रीक्लिनिकल डिमेंशिया से पीड़ित व्यक्ति की याददाश्त की स्थिति खराब होने से बचाती है।

4.शतरंज खेलना (Chess)

जब बात दिमाग की एक्सरसाइज की हो तो शतरंज जैसे खेल जरूर शामिल करने चाहिए, शतरंज जैसी गतिविधियां, आपके दिमाग और समझ को तेज़ बनाती हैं। फ्री टाइम में की जाने वाली ये एक्सरसाइज़ आपकी मेमोरी में सुधार लाती हैं और साथ ही ब्रेन को एक्टिवेट करने में मदद करती हैं। 7 Best Exercise for Brain

5. प्रतिदिन एक्सरसाइज़ करना (Physical Exercise)

रेगुलर फिजिकल एक्टिविटीज़ दिमाग और शरीर दोनों के लिए फायदेमंद रहती हैं। वैसे तो एक्सरसाइज समय की कमी की वजह से लोग शाम को भी करते है, लेकिन दिन की शुरूवात में की गई एक्सरसाइज़ शरीर के साथ- साथ दिमाग को भी एक्टिवेट करती हैं।

6. डांस (Dance)

डांस भी एक्सरसाइज़ का ही एक रूप है, जो लय-ताल और संतुलन के साथ न सिर्फ फिजिकली बल्कि, मेंटली भी आपको फिट रखता है, इसको आप घर पर फ्री टाईम में कर सकती हैं।

7.नई हॉबी (Hobby)

कभी-कभी हमारे शौक ही हमको मेंटली फिट रखने मे मदद कर देते हैं। ऐसे मे जरूरत हैं , कि खुद को पहचाचने की। अपने शौक चुनकर उसे करना आपको मेंटली एक्टिव बनाता है और दिमाग को नए तरीकों से एक्सरसाइज़ कराता है। ऐसे शौक जिनमें बैलेंस आवश्यकता होती है, वे व्यक्ति के मोटर स्किल को एक्टिव करते हैं। आप इनमें सेसिलाई कढाई, बुनाई,खाना बनाना,किताबे पढ़ना किसी काम को अपनी हॉबी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़े :  Instagram : लांच कर रहा है ये नया फीचर ऐसे करेगा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *