Bihar Board Blog Result

Bihar Board 12th Answer Key 2022 : आज है ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आखिरी तारीख

Bihar Board Inter Answer Key: आज है ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आखिरी तारीख

Bihar Board Inter answer keys 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं की आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आज आखिरी तारीख है। जो उम्मीदवार BSEB इंटर या 12 वीं की परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in. पर जाकर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

BSEB कक्षा 12 वीं की परीक्षा की कला, विज्ञान और वाणिज्य धारा 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल BSEB कक्षा 12 वीं की परीक्षा के लिए कुल 13.5 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

– डायरेक्ट ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए यहां करें क्लिक

BSEB class 12 answer key 2022: ऐसे दर्ज करना है ऑब्जेक्शन

स्टेप 1-   सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 1-  ‘Register Objection Regarding Answer Key Inter Exam 2022’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 2- आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी।

स्टेप 3- अब मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- बीएसईबी कक्षा 12वीं आंसर की 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

स्टेप 5-  ऑब्जेक्शन दर्ज करें और आवेदन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 6- आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

परिणाम जारी होने के बाद बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होगा। बोर्ड ने अभी तक बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं की है।

BSEB 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 का लगभग 13 लाख इंटर के छात्रों और लगभग 16 लाख मैट्रिक छात्रों को इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन 26 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ था, जबकि 10वीं की परीक्षा का मूल्यांकन 6 मार्च, 2022 से शुरू हुआ था। Bihar Board 12th Answer Key 2022

इसके अलावा, BSEB द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, रिपोर्टों से पता चलता है कि मैट्रिक कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन 17 मार्च, 2022 तक और BSEB इंटर के लिए 8 मार्च, 2022 तक समाप्त होने की उम्मीद है। Bihar Board 12th Answer Key 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *